news-details

त्योहारों पर ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग पर होगी सख्ती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर।

आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली को देखते हुए परिवहन विभाग ने सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी तेज कर दी है। त्योहारों के दौरान ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से निर्धारित किराये से अधिक वसूली करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आठ अक्टूबर 2026 के निर्देशों के क्रम में सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार गुप्त ने संबंधित अधिकारियों, परिवहन निगम के कर्मचारियों, निजी बस, टेम्पो एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों तथा वाहन स्वामियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में यात्री वाहनों में निर्धारित किराया लागू रखने, यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार करने और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया। निजी बस, टैक्सी एवं ई-रिक्शा संचालकों को चालकों और परिचालकों का पुलिस एवं चरित्र सत्यापन कराने तथा अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।त्योहारों के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। मालवाहक वाहनों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्रियों के अनधिकृत परिवहन, नियम विरुद्ध मॉडिफाइड वाहनों तथा अत्यधिक ध्वनि वाले डीजे सिस्टम पर भी सख्ती बरती जाएगी।इसके अलावा सार्वजनिक वाहनों और रोडवेज बसों की अनधिकृत पार्किंग तथा अवैध ठहराव रोकने के निर्देश दिए गए। वाहनों को निर्धारित स्थलों पर ही खड़ा कराया जाएगा, ताकि शहरों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम न लगे और यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।बैठक में परिवहन निगम के कर्मचारी, विभिन्न वाहन यूनियनों के पदाधिकारी और वाहन स्वामी मौजूद रहे।