news-details

त्योहारों से पहले अलर्ट, एसपी ने परखी पुलिस की मुस्तैदी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से दौड़ और ड्रिल कराई तथा वर्दी और अनुशासन का जायजा लिया। एसपी ने साफ-सुथरी वर्दी पहनने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने बैरक, शस्त्रागार, मेस, परिवहन शाखा और पीआरवी-112 सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रजिस्टर और अभिलेखों की जांच कर उन्हें समय से अपडेट रखने को कहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए डॉग स्क्वाड टीम को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता से जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ मनोज कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।