news-details

त्योहारों से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आने वाले त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक अभयनाथ त्रिपाठी से मुलाकात की। अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यातायात भवन में ज्ञापन सौंपकर समस्याएं और सुझाव रखे।व्यापारियों ने बंद चौराहों की समीक्षा करने और जरूरत के अनुसार उन्हें खोलने की मांग की, ताकि लोगों को अनावश्यक लंबा रास्ता तय न करना पड़े। प्रमुख मार्गों पर गड्ढों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत कराने की मांग भी की गई।टाटमिल पर बसों के मुख्य मार्ग में खड़े होकर सवारियां भरने पर रोक लगाने और निर्धारित स्थान पर ही बसें खड़ी कराने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा शहर में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने और प्रमुख चौराहों व बाजारों में अनियंत्रित रुकने पर कार्रवाई की मांग की गई।डीसीपी ट्रैफिक अभयनाथ त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह स्वयं विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान मनोज गुप्ता कुक्कू, अब्दुल वहीद, सुरेंद्र जायसवाल, विनोद त्रिपाठी और मोहम्मद शाहिद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।