
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के 44 पुलिसकर्मियों के तबादले के एक महीने बाद भी सभी की नई तैनाती पर आमद नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 13 मई को जारी तबादला सूची के बाद अब तक सिर्फ 19 पुलिसकर्मियों ने ही GRP गोंडा में कार्यभार संभाला है, जबकि 25 पुलिसकर्मी अभी भी अपने पुराने तैनाती स्थलों से रिलीव नहीं हुए हैं।तबादला सूची में तीन उपनिरीक्षक, 35 मुख्य आरक्षी/आरक्षी और छह महिला आरक्षी शामिल हैं। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई जगह भेजा जाए, लेकिन आदेश का पूरी तरह पालन नहीं हो पाया।सूत्रों के मुताबिक, जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, उनके खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं या वे विवादों से जुड़े रहे थे। इसी वजह से उन्हें GRP गोंडा में भेजा गया।GRP प्रभारी ने बताया कि 44 में से अभी तक 19 पुलिसकर्मियों ने आमद दर्ज कराई है। बाकी पुलिसकर्मियों को जल्द रिलीव कर नई तैनाती पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।