
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुसाफिरखाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शिव मंगल उर्फ मंगल को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात करीब दो बजे पिंडारा महाराज निवासी शिव मंगल को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लूट, चोरी, गैंगस्टर, एनडीपीएस और हत्या के प्रयास समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं।