
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फुरसतगंज पुलिस ने रविवार को मुस्तकीम (50) निवासी पूरे काले, मजरे तेंदुआ, थाना फुरसतगंज को तमंचा और .303 बोर के जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अमेठी, रायबरेली और भदोही के विभिन्न थानों में हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रायबरेली के नसीराबाद थाने में वर्ष 2017 का हत्या और साक्ष्य मिटाने से संबंधित मामला भी शामिल है।इस संबंध में फुरसतगंज थाने में मुकदमा संख्या 109/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/7/25 में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शरदचन्द्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी अनवर अली तथा आरक्षी पवन कुमार और अंकित यादव शामिल रहे।