news-details

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/मुसाफिरखाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर दादरा गांव निवासी राजू (25) पुत्र नाथू को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 212/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।