news-details

तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, एसपी अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चंद्र तिवारी निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी को पकड़ा गया।तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में मु0अ0सं0 167/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।::