news-details

तमिलनाडु में पुलिस का बड़ा अभियान, 3246 बदमाश हिरासत में

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS तमिलनाडु पुलिस ने राज्यभर में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 3246 बदमाशों को हिरासत में लिया और 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने कुल 15,349 लोगों की जांच की, जिनमें 12,650 हिस्ट्रीशीटर और 2,699 गैर-हिस्ट्रीशीटर शामिल थे। कार्रवाई के तहत 844 लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं में न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान NDPS एक्ट के तहत 294 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने 267.756 किलोग्राम गांजा और 2476 नशीली गोलियां जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.43 करोड़ रुपए बताई गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पद की शपथ लेने के 48 घंटे के भीतर हर जिले में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स (ANTF) गठित करने का फैसला लिया था। इन्हीं टास्क फोर्स की मदद से राज्य में ड्रग्स की तस्करी, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया और राज्य में शांति व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।