
PARDARSHI VIKASH NEWS तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा में उधयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर अप्रत्यक्ष व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि चेंगलपट्टू कोर्ट में एक पत्नी अपने पति को खोज रही है। इस बयान को विजय और उनकी अलग रह रही पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से जोड़कर देखा जा रहा है। संगीता ने पिछले साल दिसंबर में तलाक की याचिका दायर की थी, जिस पर चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में सुनवाई चल रही है।वहीं मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में अपने राजनीतिक सफर का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ अभिनेता के तौर पर देखना गलत है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने जनता के बीच जाकर समर्थन बनाया और इसके बाद राजनीतिक पार्टी बनाई।उधयनिधि की टिप्पणी के बाद TVK ने डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विजय भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं तो जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत हमले किए जाते हैं। पार्टी ने इसे निम्नस्तरीय राजनीति बताया।विधानसभा में विजय ने डीएमके पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता के पैसे की रक्षा करेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस पर विपक्ष ने आपत्ति जताई और कहा कि आरोपों के लिए ठोस सबूत पेश किए जाने चाहिए। तमिलनाडु में डीएमके और TVK के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है।