
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओम नगर में घर लौट रही दो सगी बहनों से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। घटना 9 जून की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।पीड़िताओं के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की।सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने जल्द आरोपी को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने का दावा किया है।