
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शिवरतनगंज पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2790 रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर, दो पंखे और घरेलू बर्तन बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूरे माधव सिंह मजरे सतगंवा से प्रमोद यादव (22) और सुभाष यादव (25) को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने साथी चंदन पासी के साथ मिलकर गांव के एक घर, बेनीपुर प्राथमिक विद्यालय और भुलइया तिराहे की किराना दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के सामान में सिलेंडर, राशन, बर्तन, पंखे, सिगरेट और नकदी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी चंदन पासी की तलाश की जा रही है। मामले में शिवरतनगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।