news-details

दंडेश्वर मंदिर में 30 आपदा मित्र तैनात

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ मुसाफिरखाना/अमेठी। सावन माह में दंडेश्वर महादेव मंदिर कोछित पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 30 आपदा मित्रों की तैनाती की है। इनका मुख्य दायित्व घाट पर जल भरने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखना, उन्हें गहरे पानी में जाने से रोकना और आपात स्थिति में तत्काल राहत व प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है।तैनात आपदा मित्रों में स्थानीय कुशल तैराकों के साथ प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं बचाव कार्य में प्रशिक्षित कर्मी शामिल हैं। आपदा मित्र मंदिर प्रशासन के साथ भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।सावन के सोमवार को घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर यह व्यवस्था की गई है। आगामी सोमवारों और प्रमुख धार्मिक आयोजनों में भी आपदा मित्रों की सेवाएं ली जाएंगी।इस दौरान विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह और एसडीएम मुसाफिरखाना नितेश राज ने आपदा मित्रों के कार्यों की सराहना की। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।