news-details

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना में तेजी, तीन माह में सड़क तैयार करने का लक्ष्य

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी की बहुप्रतीक्षित दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना पर तेजी से काम जारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दावा किया है कि अगले दो से तीन सप्ताह में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि नई सड़क तीन महीने के भीतर आम जनता को समर्पित कर दी जाए।पीडब्ल्यूडी के अनुसार, 650 मीटर लंबी दालमंडी गली को चौड़ा कर 17.5 मीटर चौड़ी मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए शासन ने 225 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। जुलाई से सितंबर 2025 के बीच 181 मकानों और 6 धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया था, जिसके बाद चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई।विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब तक 181 चिन्हित मकानों में से 126 पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 60 से अधिक भवन पूरी तरह ध्वस्त किए जा चुके हैं, जबकि शेष स्थानों पर मलबा हटाने और अन्य प्रक्रियाएं जारी हैं। हाल ही में 30 और 31 मई को 29 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।परियोजना के तहत प्रभावित लोगों को अब तक 51 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। कुल मुआवजा राशि 191 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। जिन संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हो रही है, उन्हें क्रमवार भुगतान किया जा रहा है।नगर निगम ने क्षेत्र के 44 से अधिक भवनों को अत्यंत जर्जर घोषित किया है, जबकि वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने 26 से अधिक निर्माणों को अवैध माना है। इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।पीडब्ल्यूडी का कहना है कि मानसून से पहले ध्वस्तीकरण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भूमि समतलीकरण और सड़क निर्माण शुरू होगा। विभाग को उ