news-details

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं शिकायतें

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा (हमीरपुर) स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में सीओ सदर यशपाल सिंह और नायब तहसीलदार रमेश नामदेव मौजूद रहे। कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान टोडरपुर गांव निवासी परवीन बेगम ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के एक व्यक्ति ने उनके खेत की मेड़ तोड़कर कब्जे की नीयत से जुताई कर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पति गंभीर रूप से बीमार हैं और परिवार इस विवाद से परेशान है। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के लेखपाल एवं थाना पुलिस भी मौजूद रही।