news-details

दुनिया को छोड़ गए पुराने ईंट व्यवसाई गया प्रसाद

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ मेठी। बहुजन समाज पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और ईंट व्यवसाई गया प्रसाद यादव के निधन पर बसपा नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। लम्बे समय से सुगर से पीड़ित गयाप्रसाद -58ने बीती रात दुनिया को छोड़ दिया। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। बसपा के पूर्व जिला सचिव कल्पनाथ यादव के बीएसपी की सदस्यता लेने के पहले लगभग दस वर्षों तक गयाप्रसाद ने बसपा की ब्लाक और सेक्टर कमेटी में लम्बे समय तक काम किया, अस्वस्थ होने के बाद वे केवल अपना व्यवसाय ही देख रहे थे। शुक्रवार को निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता और समाजसेवी कटरा रानी गांव पहुंचे, पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट जगदीश प्रसाद यादव, बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इन्द्र पाल गौतम, बामसेफ के जिला सह संयोजक फूल चंद्र बौद्ध,राम चन्द्र, राजेश कुमार,ललित कुमार, त्रिभुवन दत्त,तुलसी राम शास्त्री, रामनरेश, अवधेश चन्द्र यादव,सपा नेता अखिलेश यादव, पूर्व प्रधान विजय बहादुर वर्मा,राम प्रसाद, रामशंकर दानी, दयाराम, हरिकेश उर्फ पप्पू पांडेय, राजेन्द्र प्रियदर्शन, रामकुमार आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।