
पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा की ओर से शुक्रवार को महमूरगंज स्थित होटल संकल्प बनारस में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्याओं ने खेलों, रैंप वॉक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से दीपावली का उल्लास साझा किया।कार्यक्रम का संचालन संयोजिका मनीषा खेमका और स्मिता लोहिया ने किया। इस दौरान सदस्याओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का विशेष आकर्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें सदस्याओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं की विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रही।संस्था की संस्थापक अध्यक्षा मधु तुलस्यान, अध्यक्षा सरोज तुलस्यान, कोषाध्यक्ष चंदन खेमका, पूर्वाध्यक्षा नीतू मुरारका, मनीषा अग्रवाल, उपाध्यक्षा शोभा सिंघी सहित सुनीता, सुजाता, अलका, ऊषा, श्रेया, प्रीति, कविता, अनीता, शैली और शशि समेत अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। आयोजन ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ दीपावली मनाने का अवसर प्रदान किया।