news-details

दो साल से जमा कूड़ा हटाया, रामलीला मैदान हुआ साफ

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नगर के रामलीला मैदान में करीब दो साल से जमा कूड़े के ढेर को बुधवार को नगर पंचायत ने हटवा दिया। व्यापारियों की शिकायत और दैनिक पारदर्शी विकास में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सफाई अभियान चलाया। कूड़ा हटने से आसपास रहने वाले लोगों, राहगीरों और स्कूली छात्रों को राहत मिली है।
सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। व्यापारियों ने मैदान से कूड़ा तत्काल हटाने और भविष्य में यहां कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग की थी। उनका कहना था कि लंबे समय से कूड़ा जमा होने के कारण दुर्गंध और गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही थी।रामलीला मैदान के पास शिव प्रताप इंटर कॉलेज और जीजीआईसी समेत कई विद्यालय स्थित हैं, जिससे छात्रों को भी परेशानी होती थी। नगर पंचायत की कार्रवाई के बाद मैदान काफी हद तक साफ हो गया है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत जताते हुए नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने और दोबारा कूड़ा न डालने की मांग की है।