news-details

देशी शराब ठेके के पीछे मिला युवक का शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव में शनिवार सुबह देशी शराब ठेके के पीछे 38 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी चमनलाल के रूप में हुई है।परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए शराब ठेका संचालक और सेल्समैन पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद ठेका बंद कर भाग रहे एक सेल्समैन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए।ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम चमनलाल का ठेके पर सेल्समैन से विवाद हुआ था। शनिवार सुबह वह घर से निकला था, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव ठेके के पीछे ट्यूबवेल के पास मिला।सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।