
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के अकेलवा के पास शनिवार को दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बानपुर बनगवां निवासी पुल्लू वर्मा के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनके बेटे रोबिन और धम्मौर क्षेत्र के लौहर गांव निवासी रामहित यादव घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।