news-details

दो दिवसीय संगीत कार्यशाला का समापन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। श्री बैजू संगीत महाविद्यालय और स्कॉलर प्लेवेज स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय संगीत कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में प्रयागराज से आए पंडित अनूप बनर्जी ने क्रमबद्ध लयकारियों पर व्याख्यान एवं प्रदर्शन प्रस्तुत किया।दूसरे दिन विद्यार्थियों को ठाह, दुगुन, तिगुन, चौगुन, पचगुन, छगुन, सतगुन और अठगुन का अभ्यास कराया गया। पंडित अनूप बनर्जी ने तबले की प्रसिद्ध तीनताल के प्रथम कायदे ‘धा धा ते टे धा धा तू ना’ के माध्यम से विभिन्न लयकारियों को समझाया। उन्होंने विशेष रूप से पचगुन और सतगुन की लयकारियों के अभ्यास पर जोर देते हुए इनके महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इन लयकारियों की प्रस्तुतियां कम सुनने को मिलती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को इनका व्यवस्थित प्रशिक्षण देकर संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाना जरूरी है।कार्यशाला में प्रियंका शर्मा, सोमिल मल्होत्रा, बागेश्री शर्मा, अर्पित कुमार, अंकेश कुमार, रित्विजा द्विवेदी और सारंगी श्रीवास्तव सहित विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी पवन द्विवेदी तथा वरिष्ठ कलाकार नारायण प्रसाद मिश्र, अमरनाथ चक्रवर्ती, संगीता शर्मा और राजेश तिवारी मौजूद रहे।प्रबंधक सुशील मल्होत्रा ने प्रत्येक माह इसी परिसर में संगीत कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। अंत में विकास शर्मा और प्रियंका शर्मा ने आभार व्यक्त किया