news-details

दो दिवसीय श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। बर्रा-8 के एफ ब्लॉक स्थित बालाजी पार्क में दो दिवसीय श्री बालाजी महोत्सव शनिवार से शुरू होगा। सुबह 11:15 बजे भूमिपूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दोपहर 1:15 बजे भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो ई, बी, सी, डी और एफ ब्लॉक से होते हुए बालाजी पार्क पहुंचेगी। शाम 6:15 बजे संगीतमय सुंदरकांड, महाआरती, भव्य झांकियों और भजन का आयोजन देर रात तक होगा। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार सुबह 9:15 बजे महाआरती, दोपहर 12:15 बजे स्वामी हवन एवं कन्या पूजन होगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा।