
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर
जयसिंहपुर क्षेत्र के बौरा जगदीशपुर गांव में चोरों ने घर की दीवार काटकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश पक्की दीवार में बड़ा सुराख कर घर में घुसे और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।पीड़िता प्रभावती श्रीवास्तव के अनुसार चोर पेटी उठाकर ले गए, जिसमें झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल और करीब 7 हजार रुपये नकद रखे थे। चोरों ने घर के कमरों की तलाशी ली और बक्से-सूटकेस खंगालने के बाद बाहर फेंक दिए। इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ नहीं लगाया गया।घटना के समय प्रभावती और उनकी बेटी बरामदे में सो रही थीं। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।