news-details

दिव्यांग शिक्षकों ने स्थानांतरण की मांग उठाई

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ ने दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित और दिव्यांग दंपति शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र को सौंपा। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक शासन स्तर से सूची जारी नहीं हुई है। संघ ने शासनादेश और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के प्रावधानों के तहत प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की। दिनेश कुमार गुप्ता ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शिव भवन यादव, स्वामी नाथ, फूलचन्द्र यादव, अजय मिश्र, बाबू लाल और दयाराम मौजूद रहे।