news-details

दबंगों ने बाइक सवार युवक को पीटा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। युवकों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। ससुर को खाना देकर लौट रहे युवक को आधा दर्जन से ज्यादा बाइक सवार दबंगों ने घेरकर लात-घूंसों से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।घटना 18 जून की रात करीब 10:30 बजे स्वरूप नगर क्षेत्र के अशोक नगर रोड के पास हुई। 80 फीट रोड, जगजीतपुरा बिल्डिंग निवासी संजय कुमार अपने ससुर को खाना देने डीआई ऑफिस कैंपस गए थे। लौटते समय बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया।मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित की तहरीर पर स्वरूप नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।