news-details

दबंगों ने युवक पर बरसाई गोलियां

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

 मटौंध थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे खैराड़ा क्रॉसिंग के पास बीती रात दबंगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुष्पेंद्र (38) को पुलिस ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। गोली उसके बाजू में लगी है और हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गोयरा निवासी बसीउल्ला, दीपक गुप्ता, विनीत शिवहरे समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।