news-details

दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता शिवानी की तहरीर पर पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।