news-details

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने चार पहिया वाहन और 5 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता खुशनुमा परवीन ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 30 अप्रैल 2023 को Sarojini Nagar निवासी राजिक शमीम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर और ननद-नदोई अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जेवर और कपड़े छीन लिए गए तथा घर से निकाल दिया गया। काफी समय तक समझौते की कोशिशें विफल रहने के बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।