
Pardarshi Vikas News Lalitpur
कस्बा बांसी स्थित हरिजन बस्ती के निवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भू-माफियाओं और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनकी पुस्तैनी जमीन कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भैयालाल पुत्र नत्थू समेत कई लोगों ने बताया कि दबंग परिवारों से अवैध वसूली कर बस्ती खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है पीड़ितों ने जिलाधिकारी से जमीन के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।