news-details

धोबी मोहाल में सांड की मौत से हंगामा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। धोबी मोहाल इलाके में शुक्रवार को एक सांड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। इससे पहले गुरुवार को इसी स्थान पर पांच कुत्तों की भी मौत हो गई थी। लगातार बेजुबान जानवरों की मौत से नाराज लोगों ने एकजुट होकर हंगामा किया।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जानवरों को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। मामले में कोतवाली थाने में अनिल कुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है  लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह मृत मिले सांड के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सड़क पर संदिग्ध पदार्थ फेंकता दिखाई दे रहा है।सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए और साक्ष्य जुटाए। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सांड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।