
पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। काशी में नवरात्र महानुष्ठान, श्रीविद्या साधना शिविर सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों को संपन्न कराने के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज त्रिदिवसीय प्रवास पर गुजरात के लिए रवाना हुए। उनके प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में संत और भक्त मौजूद रहे। शंकराचार्य जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान शंकराचार्य जी साबरकांठा जिले में ब्राह्मण भोजनालय और गांधीनगर में ‘सेतु मिशन द जनरेशन ब्रिज’ का शुभारंभ करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उनकी चरण पादुका का पूजन कर अभिनंदन करेंगे। उनके सान्निध्य में कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन भी होंगे।गुजरात प्रवास के बाद शंकराचार्य जी छत्तीसगढ़ जाएंगे। वहां ज्योतिर्मठ के मुख्य कार्याधिकारी पं. चंद्रप्रकाश मिश्रा द्वारा आयोजित महालक्ष्मी दीपावली पूजन महोत्सव सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।प्रस्थान के समय साध्वी पूर्णांबा दीदी, साध्वी शारदांबा दीदी, ब्रह्मचारी परमात्मानंद सहित अनेक संत, गणमान्य व्यक्ति और भक्त उपस्थित रहे।