
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।मृतक की पहचान जोरावरगंज निवासी राहुल (23) पुत्र राजू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राहुल विदेश में काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही घर लौटा था। हादसे के समय वह अपनी बहन के घर से वापस अपने घर जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।परिजनों ने बताया कि राहुल दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।