news-details

UP बोर्ड कार्यालय में लापरवाही पर सचिव नाराज, जवाब तलब

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताई है। सचिव ने जब कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो कई बार कॉल किए जाने के बावजूद फोन नहीं उठाया गया।इस घटना के बाद सचिव ने वाराणसी के अपर सचिव भास्कर मिश्रा से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सवाल किया है कि कार्यालय समय में आधिकारिक फोन उठाने के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद क्यों नहीं था और ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे से लगातार प्रयास किए गए, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे कार्यालय की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।अपर सचिव भास्कर मिश्रा, जिन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है, ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाह कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि लैंडलाइन नंबर को मुख्य कार्यालय में शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो।विभाग ने संबंधित कर्मचारियों से लिखित जवाब मांगा है और यह भी जांच शुरू कर दी गई है कि फोन रिसीव करने की जिम्मेदारी किसकी थी और उस समय कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद क्यों नहीं थे। इस पूरे मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।