
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर स्नेह जताया। पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजारों में सुबह से ही रौनक रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर दिनभर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रोडवेज बसों से निशुल्क यात्रा कर अपने भाइयों के घर पहुंचकर पर्व मनाया। इस अवसर पर बसपा नेता जितेंद्र कुमार मिश्र का शुभकामना संदेश भी चर्चा में रहा। डीएम संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक महाराजी प्रजापति समेत कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।