news-details

उद्योग बंधु बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।
जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों, औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं और जिला निर्यात हब की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों से जुड़े सभी मामलों का तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित 40 प्रकरणों की समीक्षा की गई। कुछ मामलों में देरी पाए जाने पर डीएम ने संबंधित विभागों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।अमौसी, नादरगंज और सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। यूपीसीडा अधिकारियों ने बताया कि विद्युत डक्ट निर्माण का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम, यूपीसीडा और एनएचएआई को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।रुस्तम विहार और औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव को लेकर नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। डीएम ने अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने को कहा।तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण से जुड़े विवाद पर दोबारा सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला निर्यात हब की बैठक में लखनऊ से निर्यात बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई।बैठक में सीडीओ, एडीएम प्रशासन, उपायुक्त उद्योग समेत नगर निगम, एलडीए, यूपीसीडा, विद्युत विभाग और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।