
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विकास खंड में बीबी रामजी योजना की प्रगति में तेजी से सुधार हुआ है। विकास खंड की 39ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजित हो गये हैं। बुधवार को खंड विकास अधिकारी ने बीबी राम जी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पंचायत सचिव के साथ रोजगार सेवक भी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी ने पिछले सप्ताह की रिपोर्ट को सामने रखकर एक सप्ताह के भीतर हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों को कार्यों की निगरानी करने और रोजगार सेवकों को कार्यों और मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत खंड विकास अधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों को नये समूहों का गठन कराने और पुराने स्वयं सहायता समूहों का वित्तपोषण,सी सी एल कराने और ऋण वितरण के लिए बैंकों को पत्रावलियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए बैठक में प्रभारी ए डी ओ पंचायत अनुराग यादव,ए डी ओ आई एस बी मनीराम सरोज, मनरेगा सहायक रमेश दुबे, कम्प्यूटर आपरेटर मो नदीम, सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, खंड प्रेरक एवं 23रोजगार सेवक उपस्थित रहे।अनुपस्थित रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिसें जारी की गई हैं।
सभागार में बैठक व्यवस्था ठीक की गई
खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह के निर्देश पर सभागार में बैठक व्यवस्था को ठीक किया गया है। एक ही तरह की पचास नयी कुर्सियां खरीदी गई हैं। सभी पटल सहायकों को सीट के सामने पदनाम सहित नेम प्लेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ लेखाकार अशोक सिंह ने बताया कि विकास खंड की कार्यसंस्कृति में व्यापक परिवर्तन दिखने लगा है।