news-details

वाराणसी के बालिका इंटर कॉलेज को मिला पीएम श्री विद्यालय का दर्जा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी के रामनगर स्थित राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के तहत चयनित किया गया है, जिसके बाद यह विद्यालय अब पीएम श्री विद्यालय के रूप में जाना जाएगा। इस दर्जे के मिलने से विद्यालय में आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार होगा और छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में डिजिटल बोर्ड, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, आईसीटी (ICT) लैब और टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे पढ़ाई को रटने की बजाय समझ और प्रयोग आधारित बनाया जाएगा। साथ ही खेल आधारित शिक्षण पद्धति और कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्राएं भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। विद्यालय में करीब 2400 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।