news-details

वाराणसी के दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई तेज, 45 मकानों पर तोड़फोड़ शुरू

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी के दालमंडी में एक बार फिर बुलडोजर पहुंचा है। शनिवार को करीब 45 मकानों को तोड़ा जा रहा है। कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और लगभग 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने गुरुवार रात मुनादी कराकर मकान और दुकान मालिकों को दोपहर 12 बजे से पहले अपने सामान हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई।बीते दिनों वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दालमंडी प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस परियोजना के तहत दालमंडी में 650 मीटर लंबी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है।इसके लिए कुल 187 संपत्तियों को चिह्नित किया गया है, जिनमें 181 मकान और 6 मस्जिदें शामिल हैं। क्षेत्र में करीब 1400 दुकानें भी हैं। अब तक 60 मकान तोड़े जा चुके हैं, जबकि 121 मकान और 6 मस्जिदें अभी शेष हैं। फिलहाल मस्जिदों को तोड़ा नहीं जा रहा है, उन्हें अंतिम चरण में हटाने की योजना बताई जा रही है।शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे से बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई और मकानों को ध्वस्त करने का काम तेज गति से जारी है।