news-details

वाराणसी में 30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने उपभोक्ता के बिजली बिल में हेरफेर और कम बिल बनवाने के नाम पर 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी सौरभ जैन मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिस पर वह भागने लगा। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।इसके बाद आरोपी को लालपुर पांडेपुर थाने ले जाया गया। एंटी करप्शन टीम की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।