
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। शहर में दो दिवसीय ‘सूत्रा फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन’ का शुभारंभ शुभम लॉन एंड बैंक्वेट में हुआ। 11 और 12 अगस्त को आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. शोभना चौहान, पूजा गुप्ता, विभा रॉय और संजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में समर और वेडिंग एडिट के साथ देशभर के डिजाइनरों और ब्रांड्स के आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां डिजाइनर परिधान, आभूषण, फुटवियर, एक्सेसरीज, होम डेकोर, लाइफस्टाइल और गारमेंट्स सहित विभिन्न उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।आयोजकों के अनुसार, सूत्रा फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन ने हाल ही में अपने 16 वर्ष पूरे किए हैं और देशभर में 1950 से अधिक सफल शो आयोजित कर चुका है। वाराणसी में इस बार करीब 50 प्रदर्शक अपने विशेष कलेक्शन के साथ पहुंचे हैं। प्रदर्शनी में एथनिक इंडियन वियर से लेकर इंटरनेशनल वेस्टर्न वियर, स्मार्ट कैजुअल, काउचर और ट्रेंडी फैशन की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिल रही है।आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्राहकों, विशेषकर महिलाओं को नए फैशन ट्रेंड और डिजाइनर उत्पादों की विविध रेंज उपलब्ध कराना है। 11 और 12 अगस्त को शहरवासी प्रदर्शनी में पहुंचकर नवीनतम फैशन और लाइफस्टाइल कलेक्शन देख व खरीद सकेंगे।