news-details

वाराणसी में टैक्सी किराया बढ़ा, प्रति किलोमीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Varanasi Tourism Association की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को Hotel Tridev Grand में आयोजित हुई। बैठक में डीजल-पेट्रोल और अन्य खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए टैक्सी किरायों में तत्काल प्रभाव से 2 रुपये प्रति किलोमीटर की वृद्धि करने का फैसला लिया गया।एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद पहली बार किरायों में संशोधन किया गया है। नई दरों के अनुसार अब डिजायर का किराया 13 रुपये प्रति किलोमीटर, एर्टिगा 16 रुपये, क्रिस्टा 20 रुपये, टेम्पो ट्रैवलर 30 रुपये और अर्बनिया 35 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। हालांकि लोकल यात्रा के लिए 200 किमी और आउटस्टेशन के लिए 250 किमी प्रतिदिन की न्यूनतम बिलिंग पहले की तरह लागू रहेगी।बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्सी वाहनों पर लागू किए गए वन टाइम टैक्स का भी विरोध किया गया। टैक्सी संचालकों ने कहा कि नई और पुरानी गाड़ियों पर एकमुश्त 15 वर्षों का रोड टैक्स जमा कराने का आदेश आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि नीति वापस नहीं ली गई तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।