
पारदर्शी विकाश न्यूज़ वाराणसी । डीज़ल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन की बैठक आज होटल त्रिदेव ग्रैंड में आयोजित की गयी जिसमे टैक्सियों के किराये में 2 रु प्रति किमी की वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है।ये घोषणा करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह ने बताया की विगत कई दिनों से विब्भिन टैक्सी संगठनो के साथ बैठकों के बाद ये निर्णय लिया गया है।नयी दरों के हिसाब से अब डिज़ायर 13रु, एर्टिगा 16रु, क्रिस्टा 20रु, टेम्पो ट्रैवलर 30रु एवं अर्बनिया 35रु किमी के रेट से चलेंगी, मिनिमम रनिंग किमी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, पहले की ही तरह लोकल में 200किमी और आउटस्टेशन में 250 किमी प्रतिदिन की बिलिंग लागू रहेगी। ज्ञात हो की ये वृद्धि 2018 के बाद अब की जा रही है जबकि 2018 से 2026 तक में महंगाई चरम पे पहुंच चुकी है।बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्सी गाड़ियों पर अचनाक लागू की गयी वन टाइम टैक्स की भर्त्सना की गयी।ज्ञात हो की उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सभी नयी पुराणी टैक्सियों को एक साथ 15 साल का रोड टैक्स जमा करने का आदेश जारी कर दिया है जिसके कारण टैक्सी संचालको की कमर टूट गयी है। इस हिसाब से 3 साल , 4 साल पुरानी गाड़ियों पर भी ततकाल रूप से 1 से 2 लाख टैक्स जमा करने की बाध्यता हो गयी है जो की अन्याय है।