news-details

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। शमीम अहमद ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। पौधे शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु एवं जल प्रदूषण कम करते हैं तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक होते हैं।कार्यक्रम में शुभम वर्मा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता सहित खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।