news-details

विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वृंदावन। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल, वृंदावन की ओर से नेत्र स्वास्थ्य और दृष्टि संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने और दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. करनप्रीत ने आंखों की नियमित जांच, समय पर उपचार और बच्चों में दृष्टि दोष की शुरुआती पहचान के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। वरिष्ठ प्रशासक सी.पी. मैसी ने लोगों से आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करने और समय रहते नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की। वहीं, डॉ. भाविका ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय तक ‘दृष्टि की सुरक्षा, स्वास्थ्य की प्राथमिकता’ का संदेश पहुंचाना है।इस अवसर पर डॉ. निधि राघव, डॉ. गगनप्रीत, डॉ. उदय बेरी, अनिमेष दास, मनोज चौधरी, मुकेश कुमार, राजबाबू, संगीता लवानिया, लाखन लाल, सुनील, शिल्पी शर्मा और राधा यादव सहित अस्पताल के कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।