
पारदर्शी विकाश न्यूज़ औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से 17 मई (रविवार) को औरैया में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से श्री गोपाल वाटिका आश्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्त के सानिध्य में आयोजित होगा।कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई द्वारा किया जाएगा।इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श करना बताया गया है। साथ ही इस अवसर पर वैश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध महिलाओं, नगर पालिका परिषद औरैया के सभासदों, पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिषद द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर व्यापारियों और समाज के लोगों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन से पहले जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें और समाजिक एकता को मजबूत किया जा सके।