news-details

वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 12-13 सितंबर को प्रयागराज में

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अभिनंदन समारोह 12 और 13 सितंबर को झूसी, प्रयागराज में आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर परिषद की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम में राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवेशन में जनपद से अधिक से अधिक वैश्य समाज के लोगों की सहभागिता पर चर्चा की गई।जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि अधिवेशन में शामिल होने के लिए औरैया से वैश्य बंधुओं और महिला शक्ति के लिए निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई है। बस 12 सितंबर को सुबह 9 बजे पेट्रोल पंप से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और 13 सितंबर को शाम 5 बजे प्रयागराज से चलकर रात करीब 10 बजे औरैया पहुंचेगी।राष्ट्रीय प्रधान महासचिव युवा अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अधिवेशन में वैश्य समाज की दशा-दिशा, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर व्यापक मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और विशिष्ट लोग शामिल होंगे।यात्रा व्यवस्था के लिए विपिन पोरवाल, नरेश चंद्र शिवहरे, अभिषेक गुप्ता, विष्णु गहोई, देवमुनि पोरवाल और अंकित बिश्नोई को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता ने युवाओं और महिला शक्ति समेत अधिक से अधिक लोगों से अधिवेशन में शामिल होने की अपील की।