news-details

वेतन बढ़ाने की मांग पर हंगामा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को मजदूरों ने वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान और श्रम कानूनों के पालन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला श्रमिक भी शामिल रहीं। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है और 8 घंटे से अधिक काम कराने के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि वे वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें सरकारी मानकों के अनुरूप वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।सूचना पर गोविंद नगर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और श्रम विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याएं सुनीं और उनका ज्ञापन प्राप्त किया। श्रमिकों ने मांग की कि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों को लिखित रूप से स्वीकार करे, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।