वृद्धजनों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को कसया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजन सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वृद्धजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित और यूपी ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित समारोह में सांसद ने बुजुर्गों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। वृद्धजनों का सम्मान और सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। अतिथियों ने कहा कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।इस दौरान कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के प्रतिनिधि मंटू पाठक, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, आद्या पाण्डेय, सुमित त्रिपाठी, ओम प्रकाश वर्मा और विनोद गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।