
पारदर्शी विकास न्यूज़ वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहरिदास धाम में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को श्री हनुमद आराधन मंडल के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। सीके पब्लिक स्कूल के निकट स्थित श्रीहरिदास धाम में कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा। इस दौरान श्री हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन और सुंदरकांड पाठ प्रमुख आकर्षण रहेंगे।श्री हनुमद आराधन मंडल के मीडिया प्रभारी एवं यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि ठा. श्रीहरिदास बिहारी जी महाराज की कृपा और श्री हनुमान जी महाराज के पावन आध्यात्मिक सान्निध्य में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, व्यास, रासाचार्यों और विद्वज्जनों को आमंत्रित किया गया है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवा अधिकारी आचार्य आनंद वल्लभ गोस्वामी महाराज हैं। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होकर श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।