news-details

वृंदावन में गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण शुरू, 15 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौ संरक्षण से जुड़ी मांगों को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 500 से अधिक गौभक्त और कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक में अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और दूसरे चरण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया और जिला स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।अभियान से जुड़े संतों और गोसेवकों के अनुसार, पिछले छह माह से देशभर में गौ हत्या बंदी के लिए केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने और गौ आधारित अर्थव्यवस्था व शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने जैसी मांगों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।अब इस अभियान का दूसरा चरण 27 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें देशभर से 15 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश को इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जहां 3.5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं मथुरा जिले से 21 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।अभियान के तहत अब तक पहले चरण में 5 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 5.25 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का दावा किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपने की भी योजना बताई गई है।संतों ने इसे जनजागरण अभियान बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य राजनीतिक नहीं बल्कि गौ सेवा और संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है।अभियान के अगले चरण की रणनीति तय करने के लिए जल्द ही गोवर्धन में देशभर के प्रमुख संतों की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें आगे की दिशा और विस्तार पर विचार किया जाएगा।